पहली बार हरियाणा में भी दिखेगी ‘बिहार दिवस’ की धमक, ये है बड़ी वजह

Edited By Isha, Updated: 21 Mar, 2025 04:53 PM

for the first time the influence of  bihar diwas  will be seen in haryana too

हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इस बार सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी बिहार दिवस की धमक देखने को मिलेगी. हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया है

हरियाणा डेस्क:  हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इस बार सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी बिहार दिवस की धमक देखने को मिलेगी. हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस दिन हरियाणा के सात जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. वहीं हरियाणा सरकार की इस पहल को लोग चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं। 


बता दें, इस साल के अंत में बिहार विधानसभा का चुनाव है। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने पहली बार हरियाणा में बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। हरियाणा के जिन सात जिलों में बिहार दिवस मनाया जाना है, उनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

 
दरअसल, हरियाणा में लाखों की संख्या में बिहार के लोग काम करते हैं। इनमें श्रमिकों व मजदूरों की संख्या अधिक है. इन पर हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा की नजर है. नायाब सैनी सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का फैसला किया है।इसके लिए जहां वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई है वहीं जिलावार कमेटियों का भी गठन किया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेश स्तर पर पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को इस आयोजन की कमान सौंपी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!