Lockdown: गाेदामाें में कर रखी थी खाद्य पदार्थों की जमाखाेरी, प्रशासन ने छापा मार किए सील

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Mar, 2020 08:11 PM

food items were hoarded in godam administration raided and sealed

काेराेना वायरस की बढ़ती दहशत के चलते देश काे लाॅकडाउन किया गया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ थाेक विक्रेता खाद्य पदार्थों की जमाखाेरी कर रहे है, लेकिन प्रशासन भी इसे राेकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार काे गुरुग्राम जिला प्रशासन ने खाद्य...

गुरुग्राम(माेहित):  काेराेना वायरस की बढ़ती दहशत के चलते देश काे लाॅकडाउन किया गया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ थाेक विक्रेता खाद्य पदार्थों की जमाखाेरी कर रहे है, लेकिन प्रशासन भी इसे राेकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार काे गुरुग्राम जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की जमाखोरी करने वाले थोक विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। 

प्रशासन ने सेक्टर 29 स्थित थोक विक्रेता के यहां छापामारी की, जहां लाखों के माल की जमाखोरी कर रखी थी। सामान की जमाखोरी करने पर विक्रेता के खिलाफ एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जबकि दोनों गोदाम सील कर दिए गए हैें। लगातार मिल रही जमाखोरी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्यवाही की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!