Edited By vinod kumar, Updated: 06 Apr, 2020 12:52 PM
हरियाणा के चरखी दादरी जिला में साेमवार काे पहला काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आया। इसकी पुष्टि सीएमओ प्रदीप शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक ये मरीज भिवानी में मिले जमाती काेरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
चरखी दादरी(नरेंद्र): हरियाणा के चरखी दादरी जिला में साेमवार काे पहला काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आया। इसकी पुष्टि सीएमओ प्रदीप शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक ये मरीज भिवानी में मिले जमाती काेरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
जिसके बाद इसके परिवार के 8 सदस्यों का काेरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें सात नेगेटिव आए, जबकि एक पॉजिटिव मिला। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब हिंडोल गांव को 3 किलोमीटर दायरे तक सील किया जाएगा। पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा, स्वास्थ्य विभाग चरखी दादरी में पहला केस मिलने के बाद अलर्ट हाे गया है।