गत्ता फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Edited By Isha, Updated: 14 Jun, 2019 05:40 PM

fire in the cardboard factory

एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है, वहीं दूसरी तरफ फैक्ट्रियों में से आग लगने का सिलसिला भी जारी है। बता दें कि  सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में

सोनीपत(पवन राठी): एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है, वहीं दूसरी तरफ फैक्ट्रियों में से आग लगने का सिलसिला भी जारी है। बता दें कि  सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि पास की फैक्ट्री भी  चपेट में आ गई। वहीं सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की महज एक गाड़ी पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर हैं, लेकिन आगपर किसी तरह का कोई काबू नहीं पाया गया है। आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के अंदर होने की कोई सूचना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!