अंबाला में सुबह-सुबह आया भयंकर तूफान...ताश के पत्तों की तरह हाईवे पर पलटे 3 कैंटर, पेड़ उखड़ने की भी खबर
Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 09:01 AM

अंबाला में आज सुबह-सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में आज सुबह-सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

तूफान इतना भयानक था कि इसका सीधा असर नेशनल हाईवे पर देखने को मिला है। हाईवे 152-D पर तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण 3 बड़े कैंटर सड़क पर ही पलट गए। इसके अलावा अंबाला में कई जगहों पर भारी भरकम पेड़ उखड़ने की भी खबर है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन हाईवे पर गाड़ियों के पलटने और कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खम्भे उखड़ने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाने और हाईवे को साफ करने के काम में जुट गई हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

अंबाला पुलिस का 'Operation Tracktown' : करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपी दबोचे...कब्जे से...

अंबाला में इंसानियत शर्मसार... घर में घुसकर पड़ोसी ने की मूकबधिर नाबालिग से छेड़खानी, अब आरोपी...

6 महीने में उजड़ा सुहाग...अंबाला में सड़क की बदहाली ने ली युवक की जान, परिवार में पसरा मातम

Haryana के अंबाला में सिख समाज के लोगों ने घेर लिया Police थाना, गुरसिमरन मंड के साथ जुड़ है पूरा...

सावन की शिव रात्रि में अंबाला के प्राचीन कैलाश हाथीखाना मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,...

"मैं सात बार अंबाला छावनी से विधायक हूं, फ्री होल्ड नीति पर मुझसे राय तक नहीं ली गई", अनिल विज ने...

अम्बाला फ्री होल्ड नीति पर अनिल विज का दबाव आया काम, 11 अगस्त को अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक

हरियाणा में मानसून सक्रिय: इन 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

हरियाणा में विकास बनाम पर्यावरण, पिछले 3 वर्षों में 546 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि गैर-वन कार्यों के...

सरकार के खिलाफ 'गब्बर' के सख्त तेवर, बोले- फ्री होल्ड पॉलिसी को लेकर प्रदर्शन होगा तो अनिल विज...