एनकाउंटर के बाद दबोचा गया गैंगस्टर, पुलिस पर किए 4 फायर, पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर सोनू पस्त

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2026 10:08 AM

gangster nabbed after encounter

फरीदाबाद पुलिस ने आज अल सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना पल्ला क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले वांटेड हिस्ट्रीशीटर सोनू को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद पुलिस ने आज अल सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना पल्ला क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले वांटेड हिस्ट्रीशीटर सोनू को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे काबू किया गया।

यह मुठभेड़ 11 जून की अल सुबह आईएमटी (IMT) से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी सोनू इस इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर जब क्राइम ब्रांच की टीम उसे काबू करने पहुंची, तो खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ 4 राउंड फायर झोंक दिए। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपित के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया।

नोएडा में गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 28 केस दर्ज
पकड़ा गया आरोपित सोनू कोई मामूली चोर नहीं, बल्कि एक दुराचारी और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नोएडा (उत्तर प्रदेश) में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और लूट जैसे संगीन धाराओं में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  हाल के दिनों में यह फरीदाबाद के थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत घरों में चोरी की कई वारदातों में वांछित (Wanted) चल रहा था।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हथियार बरामद कर लिए हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इसके अन्य साथियों और फरीदाबाद में छिपे ठिकानों का पता लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!