शार्ट सर्किट से प्लाई फैक्टरी में लगी आग, लाखों रुपए की मशीनरी व सामान जलकर खाक(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 28 Jan, 2020 04:04 PM

रादौर के गांव दामला में स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों रुपए की मशीनरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 3 गाडिय़ां मौके पर पंहुची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...

रादौर (कुलदीप): रादौर के गांव दामला में स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों रुपए की मशीनरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 3 गाडिय़ां मौके पर पंहुची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

PunjabKesari, Haryana

रादौर के गांव दामला में बंद पड़े पुराने टोल टैक्स के पास स्थित बाबा प्लाई फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फैक्ट्री की लगभग सारी मशीनें और फैक्ट्री में प्लाई बनाने के लिए पड़ा सामान जलकर राख हो गया। बाबा प्लाईवुड के संचालक विनोद गोल्चा के भतीजे विक्रांत ने बताया सुबह पांच बजे के करीब शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई।

PunjabKesari, Haryana

जिसकी सूचना फोन पर फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने दी। उसके तुरंत बाद जब फैक्ट्री में जाकर देखा तो फैक्ट्री में रखी मशीनरी व वहां पड़ा लाखों रुपए की प्लाई जलकर राख हो चुकी थी। आग पर दमकल विभाग की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आगजनी की इस घटना से फैक्ट्री संचालक को लगभग 35 से 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!