चलती कार में लगी आग, कार में सवार पूरा परिवार बचा बाल-बाल

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2019 01:47 PM

fire in moving car entire family rushes in car

जाके राखो साइयां मार सके न कोई, उक्त पंक्तियां उस दौरान चरितार्थ हो गईं, जब अचानक चलती कार में आग लग गई और कार में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जलालपुर प्रथम गांववासी देवराज अपने भाई.........

बापौली (पंकेस) : जाके राखो साइयां मार सके न कोई, उक्त पंक्तियां उस दौरान चरितार्थ हो गईं, जब अचानक चलती कार में आग लग गई और कार में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जलालपुर प्रथम गांववासी देवराज अपने भाई और बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था और उसका भाई सुनील गाड़ी चला रहा था। देवराज साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था, जबकि पीछे वाली सीट पर देवराज की पत्नी शोभा और 2 बच्चे जयंत व तानिया बैठे हुए थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी ड्रेन-2 के पास पहुंची तो अचानक उनकी चलती हुई गाड़ी में आग लग गई। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में लगी आग को देखकर कार में सवार सभी बचाओ बचाओ की आवाज लगाने लगे, तो खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर कार में सवार सभी को बाहर निकाला और गाड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और कार आग की भेंट चढ़ गई।

इस दौरान कार में सवार देवराज सुनील अन्य को मामूली चोट आई। कार में आग लगने की सूचना गांव में फैल गई और ग्रामीणों का तांता लग गया, लेकिन कार सवार परिवार के सभी सदस्यों के सकुशल मिलने पर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!