सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Sep, 2020 12:17 PM

fire in car parked on road side fire department found control

कैंट के महेशनगर थाना क्षेत्र में मोगा अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के पहले अचानक हुटर बजने लगे और फिर देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में...

अम्बाला छावनी : कैंट के महेशनगर थाना क्षेत्र में मोगा अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के पहले अचानक हुटर बजने लगे और फिर देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई। कार में लगी आग से धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग की सूचना दी। वहीं दूसरी ओर आर्य नगर निवासी कार मालिक भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर से काबू पाया। 

बता दें कि आग कार इंजन औऱ शीशे तक पहुंचने के कारण कार मालिक को काफी नुक्सान हुआ है लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। बताते है कि कल ही कार की सर्विस हुई थी। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!