Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 05:57 PM

यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे खड़ी कार में मिला।
यमुनानगर : यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे खड़ी कार में मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, बागपत के रमाला थाना क्षेत्र की है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल स्थित एक निर्माणाधीन सीएनजी पंप के पास कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसके सभी दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी प्रयास के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला।
कार के अंदर एसडीओ दीपक कुमार ड्राइविंग सीट पर बेहोशी हालत में मिले। उनके मुंह से खून निकल रहा था। जांच करने पर वह मृत पाए गए। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह घटना हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।