बहादुरगढ़ में कूलर फैक्ट्री में लगी आग, चपेट में आए कैमिकल व झूले के गोदाम...हर तरफ फैला काला धुंआ

Edited By Manisha rana, Updated: 05 May, 2025 03:51 PM

fire broke out in a cooler factory in bahadurgarh

बहादुरगढ़ के गांव रोहद स्थित एक ताइवानी कंपनी के केमिकल तथा खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी के गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने से दोनों गोदामों में काफी माल जलकर राख हो गया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के गांव रोहद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में ताइवानी कंपनी के केमिकल तथा खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी के गोदाम भी। आग लगने से दोनों गोदामों में काफी माल जलकर राख हो गया। दोनों कंपनियों को बेहद नुकसान हुआ है। दर्जनभर गाड़ियों के सहारे दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

PunjabKesari

यह घटना आज सुबह करीब दस बजे यह घटना हुई। पहले नानपाओ रेजिंस कंपनी के गोदाम में ब्लास्ट के साथ आग लगी। ज्वलनशील पदार्थ होने तथा हवा चलने के कारण आग तेजी से फैली और साथ लगती प्लास्टिक खेल उपकरण बनाने वाली प्ले ग्रो (ग्रोकिड्स) कंपनी के गोदाम तक जा पहुंची। दोनों गोदामों में रखा माल जल कर राख हो गया। 

PunjabKesari

 दूर-दूर तक दिखा काला धुआं

बहादुरगढ़, सांपला, बेरी, बाढ़सा, हिंदुस्तान प्लांट की दर्जनभर से अधिक गाड़ियों के सहारे दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। दूर दूर तक काला धुआं दिखाई दिया। केमिकल कंपनी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी वजह जांच का विषय है। गनीमत रही कि दोनों ही गोदामों में कोई जनहानि नहीं हुई और दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

37/5

9.0

Delhi Capitals are 37 for 5 with 11.0 overs left

RR 4.11
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!