फ्लाईओवर पर कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में गाड़ी जलकर खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2021 10:57 AM

fierce fire in the car on the flyover burning the car in a few minutes

जिले में नैशनल हाईवे नंबर-9 पर सांपला शहर के फ्लाईओवर पर अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी...

रोहतक : जिले में नैशनल हाईवे नंबर-9 पर सांपला शहर के फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है। सांपला पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि फ्लाईओवर के ऊपर एक कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। थाने से पहुंचे जांच अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है और यह नहीं पता चल पाया कि आग कैसे लगी। वह फिलहाल इस मामले में जांच कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!