Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2021 09:44 AM
आज देश व दुनिया में त्याग, कुर्बानी, समर्पण और आपसी भाईचारे पर त्यौहार ईद उल अजहा बकरीद बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार इस पर्व पर 50 से कम मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। कोरोना संक्रमण की वजह से...
रेवाड़ी ( मेहेन्द्र भारती): आज देश व दुनिया में त्याग, कुर्बानी, समर्पण और आपसी भाईचारे पर त्यौहार ईद उल अजहा बकरीद बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार इस पर्व पर 50 से कम मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। कोरोना संक्रमण की वजह से यह त्यौहार सादगी व आपसी भाईचारे को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। रेवाड़ी के राजीव नगर स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के अनुयायियों द्वारा बकरीद की नमाज अदा की गई।
मौलवी रमजान खान ने कहा कि आज का पर्व त्याग और कुर्बानी का पर्व है इस पर्व पर लोगों को शांति का संदेश देते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखना चाहिए। उन्होंने नमाज अता करते समय अल्लाह ताला से कोरोना संक्रमण के खात्मे की भी दुआ की। ईद उल अजहा का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है।