बेखौफ हुए चोर, घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी को चुटकियों में चुराकर हुए फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2022 06:20 PM

fearless thieves escaped after stealing creta car parked house

चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला पानीपत के पॉश इलाके सेक्टर-12 का है जहां घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी...

पानीपत (सचिन) : चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला पानीपत के पॉश इलाके सेक्टर-12 का है जहां घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी को बेखौफ चोर चुराकर भाग गए। 

बताया जा रहा है कि शातिर चोरों ने पहले घर के आस पास अपनी गाड़ी से रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

परिजनों का कहना है कि करीब 20 साल से वह यहां रह रहे हैं। इससे पहले एक सुई तक चोरी नहीं हुई, लेकिन बीती रात चोरों ने उनकी गाड़ी चुरा ली। पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है तथा परिजनों ने जल्द से जल्द चोरों की तलाश कर गाड़ी तलाशने की मांग की है। वहीं पीड़ितों ने क्षेत्र में रात के वक्त पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!