फतेहाबाद में गीदड़ ने महिलाओं पर किया जानलेवा हमला, चारा बनाते समय हाथ-मुंह नोंचा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Jan, 2025 04:17 PM

fatehabad jackal attacked women bit their hands and face

फतेहाबाद के एक गांव में घुसकर गीदड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इस हमले में दो पशु भी जख्मी हुए हैं। महिलाओं को ईलाज के लिए नागरिक हस्पताल में करवाया गया भर्ती है।

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : फतेहाबाद के बीघड़ गांव में घुसकर गीदड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इस हमले में दो पशु भी जख्मी हुए हैं। महिलाओं को ईलाज के लिए नागरिक हस्पताल में करवाया गया भर्ती है।

घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला रितु ने बताया कि सुबह वह पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी। तभी अचानक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने दो पशुओं को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद गीदड़ ने पड़ोसी घर में अन्य महिला सुमित्रा पर हमला कर दिया। सुमित्रा के हाथ और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। 

PunjabKesari

अब गीदड़ों की संख्या हो चुकी है ज्यादा- ग्रामीण

ग्रामीण पप्पू ने बताया कि पहले गांव में गीदड़ थे लेकिन संख्या बहुत कम थी। अब पिछले कुछ दिनों से संख्या सैकड़ों में हो चुकी है। गांव के पास बनी एक पुरानी नहर के अंदर 200 से 300 गीदड़ रह रहे हैं जो अब लोगों पर हमला करने लगे हैं और पशुओं को भी नहीं छोड़ते। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

राहगीर पहले भी हो चुके हैं शिकार

बता दें कि इससे पहले गांव काजल हेड़ी में भी एक किसान पर गीदड़ ने हमला कर दिया था। किसान खेत में काम करने गया था कि अचानक खेत में छिपकर बैठा गीदड़ उस पर टूट पड़ा। गनीमत रही की सड़क से गुजर रहे एक बाइक का शोर सुनकर गीदड़ थोड़ा भयभीत हुआ जिससे किसान को बचने का मौका मिल गया था। हालांकि फिर भी गीदड़ ने किसान का होंठ चबा लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!