फरीदाबाद में दामाद ने सास को मारी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 May, 2025 04:24 PM

faridabad crime news son in law shot mother in law

फरीदाबाद में सारन थाना क्षेत्र के युवक ने कहासुनी के बाद अपनी सास को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डेस्कः फरीदाबाद में सारन थाना क्षेत्र के युवक ने कहासुनी के बाद अपनी सास को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

ये है मामला

जानकारी के अनुसार नंगला एंक्लेव में रहने वाली रीता ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी डेढ़ साल पहले पास में ही रहने वाले रामवीर से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका और रामवीर का मनमुटाव होने लगा। इससे रीता ने अपने बेटी को मायके बुला लिया।

बताया गया कि पिछले एक साल से प्रियंका अपनी मां के पास ही रह रही थी, जिससे रामवीर काफी नाराज चल रहा था। उसने प्रियंका को कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार देर रात रामवीर प्रियंका को लेने के लिए उसके घर गया। जहां उसकी सास रीता से कहासुनी हो गई। इस दौरान रामवीर ने गुस्से में आकर रीता को पेट पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद रामवीर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रीता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!