आपसी रंजिश को लेकर परिवार पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 10:09 AM

family attacked for mutual enmity threatened to die

कोंट निवासी एक परिवार को रंजिशन लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने मामले में शांत करवाने पहुंचे पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। हमलें में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.......

भिवानी (वजीर) : कोंट निवासी एक परिवार को रंजिशन लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने मामले में शांत करवाने पहुंचे पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। हमलें में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान में आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

कोंट निवासी विकास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 1 साल पहले उसके पिता के साथ कपूर वासी कोंट का झगड़ा हुआ था उस समय उसके पिता को कुल्हाङी से चोट मारी थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था। सोमवार को वह अपने पिता के साथ परिवार सहित वोट डालने के लिए जा रहे थे। आज मेरे पिताजी परिवार सहित वोट डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कपूर ने अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर उनका रास्ता रोककर उसके पिता पर छुरी से वार कर दिया।

उसने बचाव किया तो अन्य लोगो ने अपने हाथ में लिए हुए डंडों से हमला कर दिया।उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर अन्य लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कर उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। हमलावरों ने जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!