मृतक किसानों के परिवार भी 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में लेंगे हिस्सा, दिल्ली के लिए हुए रवाना

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Jan, 2021 07:17 PM

families of deceased farmers will also participate in the tractor parade

किसानों में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए किसानों के काफिले रवाना होना शुरु हो गए हैं। आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिवार भी इस परेड में शामिल होंगे। परेड में शामिल होने के लिए...

कैथल (जोगेंद्र कुंडू): किसानों में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए किसानों के काफिले रवाना होना शुरु हो गए हैं। आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिवार भी इस परेड में शामिल होंगे। परेड में शामिल होने के लिए मृतक किसानों के परिवार रवाना हो गए हैं। कैथल के गांव भाणा से दो किसानों की टिकरी बॉर्डर पर मौत हुई है। जिनमें एक रामकुमार किसान, जिसकी लगभग 20 दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हुई, तो वहीं परसों ही एक किसान बलदेव की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को गांव से उनके परिजन भी ट्रैक्टर परेड के लिए रवाना हुए। लोगों ने भी दोनों मृतक किसानों के सम्मान में 25 ट्रैक्टर गांव से रवाना किए।

PunjabKesari, haryana

किसानों के परिजनों ने कहा की हमारे परिवार के दोनों लोग तीनों कानून वापस करवाने के लिए अपने हकों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। अब हम भी उनके बताये रास्ते पर चलेंगे और ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। उन्होंने ये भी कहा की हम भी आखिरी सांस तक कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!