Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Oct, 2025 08:45 PM

कुरुक्षेत्र में पुलिस की CIA टीम ने मंगलवार को कुख्यात बदमाश सुखविंदर सुखी का एनकाउंटर किया है।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र में पुलिस की CIA टीम ने मंगलवार को कुख्यात बदमाश सुखविंदर सुखी का एनकाउंटर किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर जबरन वसूली, फिरौती और हत्या के प्रयास सहित करीब 14-15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
CIA इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि सुखविंदर अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। सूचना पर गठित टीम ने प्रतापगढ़ गांव में उसे दबोचने का प्रयास किया। इस दौरान सुखविंदर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
CIA इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने मौके से हथियार बरामद किया। प्राथमिक प्रक्रियाओं के बाद यह साफ किया जाएगा कि क्या उसका किसी बड़े गैंग से संबंध है। इस मामले की आगे की छानबीन जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)