Edited By Krishan Rana, Updated: 04 May, 2026 09:05 PM

जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ हिसार में दुष्कर्म का मामला
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ हिसार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा 2 मई को परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई थी और बस के माध्यम से हिसार पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, हिसार बस स्टैंड पर एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर एक होटल में ठहराया, जहां उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया गया। आरोप है कि बाद में एक अन्य व्यक्ति ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर बस स्टैंड पहुंची और अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसकी मां कुरुक्षेत्र से हिसार पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)