गुरनाम चढूनी की गिरफ्तारी की मांग लेकर कर्मचारी धरने पर, पुलिस पर भी आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Oct, 2025 09:36 PM

employees on strike over gurnam chaduni s arrest

कुरुक्षेत्र में किसान नेता गुरनाम चढूनी द्वारा डीएफसीसी को थप्पड़ मारने के उपरांत मामला दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी धरने कर बैठ गए हैं।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र में किसान नेता गुरनाम चढूनी द्वारा डीएफसीसी को थप्पड़ मारने के उपरांत मामला दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी धरने कर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दोहरे आचरण का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे डीएफएससी-वेयर हाउस-हैफेड कर्मचारी सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहे है। वहीं कर्मियों के अनशन के चलते मंडियो में कल से धान की खरीद ठप्प है।

डीएफएससी कार्यालय के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अधिकारी के साथ किसान नेता चढूनी ने अमानवीय घटना व हाथापाई की जिस वजह से स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहा है और सुरक्षा की मांग के साथ-साथ किसान नेता गुरनाम चढूनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं डीएफएससी राजेश आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि खरीद बंद है कर्मचारी चढूनी की गिरफ्तारी की मांग के कारण अनशन पर है और सब की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!