ऐलनाबाद उपचुनाव: आखिरी दिन दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, मैदान में 19 प्रत्याशी

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2021 04:32 PM

ellenabad by election two independent candidates withdrew their nominations

ऐलनाबाद उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की आज अंतिम तारीख थी, जिसमें आज दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसके बाद अब 19 प्रत्याशी मैदान में निश्चित रूप से उतर चुके हैं। नामांकन वापसी के प्रक्रिया के बाद सभी उम्मीदवारों को...

ऐलनाबाद (सुरेन्द्र सरदाना): ऐलनाबाद उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की आज अंतिम तारीख थी, जिसमें आज दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसके बाद अब 19 प्रत्याशी मैदान में निश्चित रूप से उतर चुके हैं। नामांकन वापसी के प्रक्रिया के बाद सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए गए हैं। 19 प्रत्याशियों में 7 राजनीतिक दल से जुड़े हैं, वहीं बाकी 12 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

PunjabKesari, Haryana

ऐलनाबाद उपचुनाव में हिस्सा लेने के लिए 26 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 3 रद्द हो गए और दो नामांकन वापस हो गए। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा व कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने दो नामांकन दाखिल किए थे। ऐसे में अब 19 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। बता दें कि ऐलनाबाद उपचुनाव में मतदान 30 अक्टूबर को होगा, जिसके लिए चुनावी प्रचार पर 29 अक्टूबर को रोक लगा दी जाएगी। वहीं मतगणना 2 नवंबर को होगी।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!