अपराध: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, शव को दफना कर घर से हुआ फरार

Edited By Vivek Rai, Updated: 18 May, 2022 09:46 PM

elder brother killed younger brother escaped after buring the dead body

जिले के गांव पिपली माजरा में मामूली बात को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने आनन-फानन में शव को गांव के कब्रिस्तान में भी दफना दिया। तीसरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्र से...

यमुनानगर(सुमित): जिले के गांव पिपली माजरा में मामूली बात को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने आनन-फानन में शव को गांव के कब्रिस्तान में भी दफना दिया। तीसरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्र से निकालकर, उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिले के गांव पिपली माजरा निवासी मोहम्मद नाइम और मोहम्मद सुफियान के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े में सुफियान ने चाकू लेकर अपने छोटे भाई नाइम को मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाइम की मौत होने के बाद सुफियान ने कुछ लोगो की मदद से रात के अंधेरे में ही शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जब यह सब हुआ तब घर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। जैसे ही परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो पहले तो किसी ने भी नाइम की हत्या के बारे में जिक्र नहीं किया, लेकिन बाद में जब परिवार के लोगों ने बडे भाई कुरबान को यह बताया तो उसने थाना छदरौली में पहुंचकर अपने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।

कुरबान ने पुलिस को बताया कि सुफियान ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया है। पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट की मदद से आज कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या के मामले में सुफियान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिन लोगों ने शव को दफनाने में सुफियान की मदद की है, अब पुलिस उन लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!