शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सरकारी अध्यापक और बच्चों की सभी एक्टिविटीज पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 04:11 PM

साइबर सिटी गुरुग्राम के शिक्षा विभाग ने अध्यापक और बच्चों की सभी एक्टिविटीज को बंद कर दिया है | गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट में आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में 31 मार्च तक अब कोई भी बच्चा किसी प्रकार

गुरुग्राम(मोहित)- साइबर सिटी गुरुग्राम के शिक्षा विभाग ने अध्यापक और बच्चों की सभी एक्टिविटीज को बंद कर दिया है |  हरियाणा शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर को लेटर भेज सूचित किया है कि 31 मार्च तक किसी भी सरकारी स्कूल का अध्यापक और स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को किसी भी स्कूल में होने वाली एक्टिविटी का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं है, क्योंकि शिक्षा विभाग ने इस साल मार्च में होने वाली सालाना परीक्षाओं में 80% रिजल्ट लाने पर जोर दिया है | 

डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर गुरुग्राम की माने तो किसी एक्टिविटी में इंवॉल्व होने के बाद ना तो बच्चे ठीक से पढ़ पाते हैं और ना ही कोई अध्यापक बच्चों को पढ़ा पाता हैं ,क्योंकि पूरे साल लगातार कोई ना कोई अध्यापकों की ट्रेनिंग और राज्य सरकार के प्रोग्रामों चलते रहते है। इन सभी में अध्यापकों की ड्यूटी भी लगती रहती है ,जिस वजह से सुबह से ले शाम तक अध्यापक स्कूलों में बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं और अध्यापक की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई पर सीधे तौर पर असर पड़ता है, जिसका साल के अंत में एक बड़ा नुकसान सरकारी स्कूलों के परिणाम मैं देखने को मिलता है ,जिस वजह से लगातार सरकारी स्कूलों का शिक्षा का स्तर घट रहा है।

इसी घटते स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक किसी भी प्रकार की स्कूल में होने वाली एक्टिविटी के लिए अध्यापक और छात्रों के भाग लेने  हरियाणा शिक्षा विभाग का यह कदम काफी काबिल तारीफ है ,मगर बच्चों और अध्यापकों की एक्टिविटीज और ट्रेनिंग बंद करने के बाद क्या वाकई सरकार स्कूलों के परिणामो के प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा | 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!