Edited By Shivam, Updated: 24 Feb, 2020 08:19 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा 1000 रुपये के लाइसेंस पर सवाल उठाने व कांग्रेस द्वारा विधानसभा यह मुद्दा उठाने पर जवाब देते हुए कहा कि पहले अधूरी जानकारी रखे यह बयान दिए गए। जबकि 1000 में परमिट 24...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा 1000 रुपये के लाइसेंस पर सवाल उठाने व कांग्रेस द्वारा विधानसभा यह मुद्दा उठाने पर जवाब देते हुए कहा कि पहले अधूरी जानकारी रखे यह बयान दिए गए। जबकि 1000 में परमिट 24 घण्टे के लिए किसी भी घर में आयोजित फंक्शन के लिए ही ऐप्लिकेबल है। पिछली सरकारों में यह फीस 500 रुपये थी जो अब हमने बढ़ाई है।
दुष्यंत ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के लिए उन्होंने 8 पॉलिसी स्टडी की। बराला के बयान आने के बाद उन्होंने सीएम मनोहर से बात की। वह उनकी इस नीति से पूर्ण संतुष्ट हैं। अब मीडिया बारला जी से पूछेगा तो वह भी पूर्ण संतुष्ट नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर 900 रुपये कम से बिकने वाली शराब की कोई भी पेटी अवैध मानी जाएगी।