क्रॉस वोटिंग का सवाल ही नहीं, एक-एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिलेगा : राव नरेंद्र सिंह

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Mar, 2026 06:17 PM

there is no question of cross voting every vote will go to the congress candida

हरियाणा में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कहीं भी

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कहीं भी कोई स्साकसी या कोई फाइट नहीं है। कांग्रेस के किसी भी विधायक को हिमाचल या कर्नाटक शिफ्ट नहीं किया जाएगा। क्रॉस वोटिंग का सवाल ही नहीं, एक-एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिलेगा। हरियाणा में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 37 विधायक है, कहीं भी कोई  क्रास वोटिंग नहीं होगी। क्रास वोटिंग तो भाजपा की होगी हमारी एक या दो वोट ज्यादा निकल सकती हैं।

 राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए 31 सदस्यों की जरूरत है हमारे तो 37 हैं। कर्मवीर बौद्ध राज्यसभा के लिए चुना जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो राज्यसभा उम्मीदवार खड़े किए हैं अब यह भाजपा ही तय करें कि उनकी तरफ से संजय भाटिया या  सतीश नांदल दोनों में से किसे राज्यसभा भेजा जाएगा क्योंकि हमने तो उन्हें खड़ा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान जो फैसला कर चुकी है। समूची कांग्रेस लीडरशिप सहित सभी 37 के 37 विधायक खुश और एक जुट भी है। 

कांग्रेस आला कमान द्वारा एक साधारण व्यक्ति को देश की सबसे बड़ी पंचायत का उम्मीदवार बनाया गया है। जिसका  एक अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि  वे अतीत पर कुछ भी नहीं कहना चाहेंगे परंतु वर्तमान और भविष्य के बारे में कहना चाहूंगा कि हमारे सभी विधायक पार्टी के समर्पित अच्छे परिवारों के लोग हैं जिन पर किसी भी प्रकार से कोई आशंका करने की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है भाजपा में ही नाराजगी हो कांग्रेस राव नरेंद्र ने कहा कि उम्मीदवार को 37 की बजाय 38 या 39 वोट मिल जाएं। इस बार सभी मिथ्य टूट जाएंगे ।एक-एक सीट पर दोनों उम्मीदवार विजई होंगे।
 
उन्होंने कहा कांग्रेस के सभी विधायक या चंडीगढ़ या फिर उनके  विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इसके अलावा मौजूदा बजट सत्र में सभी भाग ले रहे हैं। वही  मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया के आवास पर जाने पर उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई की शादी थी अक्सर राजनीति में सामाजिक कार्यों दुख सुख में एक दूसरे के यहां आना जाना रहता है। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस का एक मुख्य सेवक हूं मुझे जो जिम्मेवारी मिल रही है मैं उसे पूरा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी सदस्य एकजुट हैं ।  उन्होंने कहा कि अक्सर हरियाणा प्रभारी बीके प्रसाद , प्रफुल्ल जितेंद्र बघेल हर महीने पार्टी नेताओं की बैठक लेने के लिए आते रहते हैं।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खड़गे और राहुल गांधी की सोच से कांग्रेस बदल रही है। मैं भी कांग्रेस पार्टी का तीन बार का विधायक रहा हूं मेरे पिताजी मंत्री रहे हैं। मैं प्रदेश के जिस भी क्षेत्र में जाता हूं । वहां के सभी नेताओं का मुझे भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने पड़ोसी राज्य पंजाब को लेकर कहां की पंजाब में हरियाणा के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार किए जाने का फैसला कांग्रेस हाई कमान द्वारा लिया जाता है। वैसे भी हरियाणा और पंजाब छोटे में बड़े भाई की भूमिका में है हरियाणा और पंजाब का रोटी बेटी का नाता भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाला समय कांग्रेस का है जहां पर कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब में नशा, गरीबी और किसान हित के लिए कानून बनाने का भी कार्य किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में पंजाब में पंजाब केसरी समूह पर की गई कार्रवाई पूर्णता निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मीडिया का कार्य अच्छे और बुरे सभी कामों को दिखाना है वही मीडिया के चलते ही आम आदमी पार्टी को देश भर में पहचान मिली और वह सरकार बन पाई। उन्होंने कहा कि मीडिया और सरकारी संस्थाओं को स्वतंत्र रहने देना चाहिए कांग्रेस सरकार के समय में कभी भी मीडिया पर कोई अंकुश नहीं था अगर मीडिया पर अंकुश होता तो भाजपा आज सत्ता में न होती।

कांग्रेस सरकार के समय में मीडिया ने 2G कोयला घोटाला जैसे कितने ही मामलों को छापा था लेकिन सभी झूठे निकले। वहीं उन्होंने बजट को लेकर भाजपा पर निशाना चाहते हो कहा कि इस बजट में प्रदेश के किसी भी वर्ग के लिए कोई राहत की बात नहीं आई नहीं कोई विश्वविद्यालय और ना ही कोई औद्योगिक इकाई प्रदेश में बनाए जाने की बात कही। बल्कि प्रदेश को कर्ज तले दबाया जा रहा है प्रदेश में पैदा होने वाला प्रत्येक नागरिक कर्जा लेकर पैदा हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!