दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह को दिया जवाब, कहा- यह उनकी बौखलाहट

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2018 04:11 PM

dushyant chautala gave the answer to union minister birendra singh

9 दिसंबर को जींद में होने वाली रैली को लेकर फरीदाबाद पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मेरे लिए सम्मानीय हैं, और वह इस तरह की बात करते हैं तो यह उनकी बौखलाहट है। मैंने भी सुना है कि वह हिसाब मांग रहे हैं, कामकाज का। लेकिन...

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): 9 दिसंबर को जींद में होने वाली रैली को लेकर फरीदाबाद पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मेरे लिए सम्मानीय हैं, और वह इस तरह की बात करते हैं तो यह उनकी बौखलाहट है। मैंने भी सुना है कि वह हिसाब मांग रहे हैं, कामकाज का। लेकिन जो खुद 40 साल वहां रहे हों वह 4 साल का हिसाब मांगे तो लगता है कि जैसे मैंने वहां काम किया है।

PunjabKesari

फरीदाबाद पहुंचे दुष्यंत चौटाला का सेक्टर 9 स्थित मास्टर ऋषिपाल के घर पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और भावी मुख्यमंत्री के नारे लगाए गए। इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाली 9 तारीख को रैली में पार्टी और पार्टी का झंडा दोनों की घोषणा कर दी जाएगी। इनेलो के विधायकों के संपर्क में होने पर उन्होंने कहा कि विधायक ही नहीं और कई लोग हरियाणा भर से उनके संपर्क में हैं, जिसका 9 दिसंबर को सभी को पता चल जाएगा।

इनेलो और दुष्यंत समर्थकों के बीच कार्यालय पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी पार्टी में आस्था के चलते किराए पर कार्यालय देता है तो आस्था बदलने पर वह उसे यदि बदल रहा हो तो इसमें एतराज नहीं होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!