कांग्रेस के 10 साल के राज में जनता देख चुकी गूंगी-बहरी और अंधी सरकार, हुड्डा के बयान पर आरती राव का जोरदार पलटवार

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Apr, 2026 03:00 PM

during the 10 years of congress rule the public has seen a deaf dumb and blin

झज्जर जिले के गांव खातीवास में कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के गांव खातीवास में कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में काफी परेशानियां झेली हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि गूंगी,बहरी और अंधी सरकार कैसी होती है। 

आरती राव ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार न तो गूंगी है, न बहरी और न ही अंधी,बल्कि यह सरकार निरंतर विकास कार्य करने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने खेड़ी खातीवास के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश देने की बात कही l 

वहीं मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनने के बयान पर आरती राव ने चुप्पी साध ली और इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि कोई और सवाल पूछा जाए। आरती राव ने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश झज्जर जिले में भाजपा का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिले से भाजपा के कई विधायक चुने जाएंगे, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सकेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!