जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री के घर आगजनी के मामले की सुनवाई खत्म

Edited By Shivam, Updated: 16 Jul, 2018 04:15 PM

during jat agitation hearing of finance minister house arson case ended

जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी के मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में सभी आरोपी सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। मामले में सुनावई के बाद मामले की अगली...

पंचकुला(उमंग): जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में सभी आरोपी सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई तय की गई है। 

PunjabKesari

इस मामले में बचाव पक्ष के वकील सतीश कादियान ने बताया कि सीबीआई द्वारा सीबीआई जज कपिल राठी की कोर्ट में 51 लोगों के खिलाफ चार्जशीज पेश की थी और इस मामले में करीब 34 आरोपी जमानत पर चल रहे हैं, जबकि 6 आरोपी जेल में बंद है। इस मामले में अभी तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिन्हें सीबीआई द्वारा कोर्ट द्वारा पेश होने के लिए सम्मन भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को सीबीआई जज कपिल राठी की कोर्ट 11 आरोपियों को पेश होने के लिए सम्मन जारी कर सकती है।

उन्होंने बताया कि जब तक मामले में नए 11 आरोपी सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं होते तब तक चार्जशीट पर कार्रवाई लंबित रहेगी। उन्होंने बतायाकि जब 11 नए आरोपियों की पेशी कोर्ट में होती है, तो सभी आरोपियों का चालान सीबीआई जज कपिल राठी की कोर्ट से विशेष जज सीबीआई जगदीप लोहान की कोर्ट में जायेगा। उसके बाद सभी 51 आरोपियों को सम्मन कर चार्जशीज की कॉपियां दी जाएंगी और आरोपियों को चालान की कॉपियां दिए जाने के लिए करीब 2-3 महीने लग सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!