नशे में चूर युवक ने अपने ही घर को किया आग के हवाले, पिता के पैसे न देने पर हुआ था गुस्सा

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2023 12:31 PM

drunk young man set his own house on fire

गांव हिजरावां कलां में एक नशेडी किस्म के युवक ने अपने ही मकान में आग लगा दी। आग से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 436 के तहत मामला दर्ज किया है।

फतेहाबाद : गांव हिजरावां कलां में एक नशेडी किस्म के युवक ने अपने ही मकान में आग लगा दी। आग से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 436 के तहत मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी पम्मा सिंह ने बताया कि उसका लड़का नशे का आदि है। बीते दिन उसके बेटे ने उससे रुपए मांगे थे, लेकिन उसने नहीं दिए। जिस पर लड़के ने तैश में आकर मकान को अंदर से बंद किया और कमरे में आग लगा दी जिससे कमरे में पड़े बिस्तरे, कूलर, टीवी आदि घरेलू सामान जल कर राख हो गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!