मेडिकल डिवाइस की बिक्री पर ड्रग्स कंट्रोल टीम की छापेमारी, साढ़े 4 लाख रुपये के उपकरण जब्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Jan, 2026 06:06 PM

drug controller raid on medical store and impound illegal medical device

ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस एवं आयात अनुमति के मेडिकल डिवाइस की बिक्री का खुलासा किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस एवं आयात अनुमति के मेडिकल डिवाइस की बिक्री का खुलासा किया गया है। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान, डॉ सुरेश कुमार तथा मुकेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई पालम विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में संचालित एक दुकान पर की गई, जहां बाहर से इंपोर्टेड कॉन्टैक्ट लेंस सहित अन्य मेडिकल डिवाइस की अवैध रूप से बिक्री किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित दुकान पर बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के मेडिकल डिवाइस का व्यापार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु गठित टीम द्वारा निर्धारित स्थल पर छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान मौके पर राजू कुमार उपस्थित पाए गए। उनसे मेडिकल डिवाइस की बिक्री एवं आयात से संबंधित वैध लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के बिक्री हेतु रखे गए 20 प्रकार के मेडिकल डिवाइस, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 4,47,241 रुपये है, को नियमानुसार फॉर्म एमडी-35 के तहत जब्त कर लिया गया।

 

ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ सुरेश ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!