Jind में Doctor की बड़ी लापरवाही, डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में छोड़ी रुई...फैला Infection

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Nov, 2024 08:46 AM

doctor s gross negligence in jind left cotton in woman s body after delivery

जींद जिले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यहां स्टाफ ने महिला के गुप्तांग में ही रुई छोड़ दी।

जींद : जींद जिले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यहां स्टाफ ने महिला के गुप्तांग में ही रुई छोड़ दी। जब तीन दिन बाद महिला को दर्द हुआ तो उसे वापस नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां रुई निकाली गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को दी। सीएमओ ने भी शिकायत मिलते ही जांच के आदेश दे दिए।

जानें क्या है पूरा मामला

सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी को नॉर्मल डिलीवरी हुई और बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के नियमानुसार दो दिन बाद उसकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर जाने के बाद उसकी पत्नी को दर्द होने लगा। महिला को अहसास हुआ कि उसके शरीर से कुछ रुई जैसा बाहर निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे दोबारा नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां महिला की दोबारा सफाई की गई और उसके पेट से रुई निकाली गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!