लिंगानुपात सुधारने पर अम्बाला को प्रदेश में मिला पहला स्थान

Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2020 11:49 AM

district topper across state in gender ratio improvement dc

लिंगानुपात सुधार में बेहतर कार्य करने पर जिला अम्बाला को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल डी.सी. अशोक कुमार शर्मा को सम्मानित.....

अम्बाला शहर (ब्यूरो) : लिंगानुपात सुधार में बेहतर कार्य करने पर जिला अम्बाला को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल डी.सी. अशोक कुमार शर्मा को सम्मानित करेंगे। डी.सी. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस कार्य के लिए टीम भावना के साथ मिलकर लिंगानुपात में सुधार के लिए जो सराहनीय काम किया वे सभी बधाई के पात्र हैं।  

बता दें कि पिछले कैलेंडर वर्ष 2019 में लिंगानुपात सुधार में जिला अम्बाला बहुत ही सराहनीय कार्य किया हैं और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। यह पुरस्कार राज्य स्तर पर दिया जाता हैं। यहां बता दें कि डी.सी. अशोक कुमार शर्मा ने रेवाड़ी जिले में भी डी.सी. के पद पर रहते हुए लिंगानुपात सुधार में बेहतर कार्य किया था, जिसके लिए उन्हें वहां भी राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। डी.सी. अशोक कुमार शर्मा द्वारा लिंगानुपात सुधार के लिए समय-समय पर अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इसमें सुधार के लिए प्रेरित करने का काम किया जाता हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!