ढोंगी बाबा की काली करतूत, महिला से मंदिर में किया जबरदस्ती का प्रयास

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 12:32 PM

जिला के एक गांव के मंदिर में गई महिला के साथ वहां रह रहे साधू ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का पता लगने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया

रेवाड़ी (महेन्द्र)- जिला के एक गांव के मंदिर में गई महिला के साथ वहां रह रहे साधू ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का पता लगने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि वह 11 फरवरी को अपने पति के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी।

मंदिर के साधू उत्तमगिरी महाराज ने महिला से सफाई करने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया है उसका पति मंदिर में पूजा करने में व्यस्त हो गया तथा वह परिसर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उत्तमगिरी ने अंदर कमरे से भी सफाई करने के लिए कहा। वह सफाई करने के लिए कमरे में गई तो उसे पकड़ लिया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा तथा आरोपित के चुंगल से छुड़ाया। आरोपित ने शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

महिला व उसके पति ने घटना की जानकारी सरपंच व ग्रामीणों को दी। बुधवार की शाम को साधू का एक अनुयायी सुरेश महिला के घर पहुंचा तथा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को धमकी देने की बात पता लगने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया तथा माडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी।

नशे का अड्डा था मंदिर
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मंदिर में उत्तमगिरी द्वारा नशा भी बेचा जाता था तथा वहां पर नशा करने वालों का भी जमावड़ा रहता था। पहले भी वह अन्य लोगों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित साधू के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित सुरेश के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!