7वें नवरात्र पर अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Oct, 2026 09:27 PM

on the 7th day of navratri anil vij offered prayers at the mata mansa devi temp

हरियाणा के बिजली, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अश्विन नवरात्र के सातवें दिन परिवार सहित श्री माता मनसा देवी मंदिर में

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा के बिजली, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अश्विन नवरात्र के सातवें दिन परिवार सहित श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामायी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की कि हरियाणा निरंतर विकास, तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

मंत्री अनिल विज ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित हवन-यज्ञ में भी भाग लिया और विधिवत आहुतियां डालकर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां मनसा देवी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

उन्होंने माता के चरणों में प्रदेश की जनता के कल्याण और हरियाणा की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। इस अवसर पर माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने मंत्री अनिल विज को सम्मानस्वरूप माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया।

परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद
माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान अनिल विज के साथ उनके चाचा एसडी विज, भाई कपिल विज, उनकी पत्नी अनु, सरिता विज, बेटी आरती विज, शुभम विज, अतुल महेंद्र, भारती विज, वान्या और अनन्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आस्था का प्रमुख केंद्र है माता मनसा देवी मंदिर
पंचकूला में मनीमाजरा के निकट शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण से घिरा यह मंदिर नवरात्र के दौरान विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता मनसा देवी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भक्तों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक संबल मिलता है। नवरात्र के सातवें दिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर अनिल विज ने भी प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए माता का आशीर्वाद मांगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!