लड़का पैदा होने की शर्तिया दवाई देने वाला ढोंगी महंत गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2019 07:10 PM

dhongi mahant arrested for giving boy borning medicine

हरियाणा की धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में एक ऐसा महंत गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को लड़का होने की शर्तिया दवाई मात्र 1400 रूपये में देता था। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी महंत को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, धर्मनगरी...

कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड़): हरियाणा की धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में एक ऐसा महंत गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को लड़का होने की शर्तिया दवाई मात्र 1400 रूपये में देता था। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी महंत को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की स्वास्थ्य विभाग की टीम और अंबाला की संयुक्त टीम ने फतेहगढ़ से शर्तिया लड़के होने की दवाई देने वाले एक बाबा को रंगे हाथों काबू किया।

PunjabKesari,

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह महंत लड़का होने की शर्तिया दवाई देने का दावा करता था। गुप्त सूचना के आधार पर जब अंबाला और कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर बाबा के पास भेजा गया तो 14 सौ रुपए में लड़का होने की दवाई का सौदा तय किया गया। जब नकली ग्राहक ने बाबा से दवाई ले ली तो उसके बाद टीम ने रेड कर दवाई और पैसे बाबा से बरामद कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस तरह के लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी अंबाला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!