सोनीपत में पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में कच्चे कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को पूरा करने की दी चेतावनी
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 10 Mar, 2023 04:01 PM

हरियाणा कर्मचारी महासंघ पीडब्ल्यूडी व संयुक्त कर्मचारी मंच की तालमेल कमेटी की ओर से लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में धरना 9वें दिन भी जारी रहा।
सोनीपत(सन्नी मलिक): हरियाणा कर्मचारी महासंघ पीडब्ल्यूडी व संयुक्त कर्मचारी मंच की तालमेल कमेटी की ओर से लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में धरना 9वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता नरेश कुमार व संचालन मनोज कुमार ने किया। धरने में सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व गन्नौर के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अधिकारियों के दफ्तरों के सामने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। तब तक उनका प्रदर्शन किया जारी रहेगा।
बता दें कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई अधिकारी उनका सुध लेने नहीं जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले 11 महीने से कच्चे कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। जब भी वे प्रदर्शन करने निकलते है तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं। साथ ही 1 साल से एलपीजीटीए बिल भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं गोहाना बी एंड आर के स्टोर में बारिश के दौरान 4 फुट तक पानी भर जाता है। जब उन मांगों को लेकर वादी कार्यों के पास जाते हैं तो वह आश्वासन देकर टाल देते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

होटलों की आड़ में अनैतिक धंधा करने वालों पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार, SP ने संचालकों को दी सख्त...

रिश्वत मांगना पड़ा भारी: फतेहाबाद में घूस लेते हुए HKRN कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार...ACB ने ट्रैप...

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाई

बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर किसान ने की जान देने की कोशिश,इस वजह से था परेशान...

MCG कर्मचारी कर रहे थे फर्जीवाड़ा, चार कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

सोनीपत में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपियों ने पिता को कॉल कर सुनाई बेटे की चीखें

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन बनकर आया काल...छीन ले गया परिवार का आखिरी सहारा, सदमे में...

सोनीपत में 7 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत दवा देने का आरोप

चोरों ने सोनीपत बस स्टैंड पर लगे ATM को लूटा, पहले CCTV पर किया स्प्रे; फिर गैस कटर से काटा

गोहाना में सोनीपत रोड पर बड़ा हादसा, आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए... मौके पर मची अफरा-तफरी