Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2026 10:19 AM

नगर निगम में प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने के नाम पर लंबे समय से चल रहे बड़े खेल का खुलासा होने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने कार्रवाई और तेज कर दी है। विभागीय जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर जहां पहले 3 अधिकारियों को निलंबित किया जा...
सोनीपत (ब्यूरो) : नगर निगम में प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने के नाम पर लंबे समय से चल रहे बड़े खेल का खुलासा होने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने कार्रवाई और तेज कर दी है। विभागीय जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर जहां पहले 3 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब 3 और अधिकारियों को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए गए हैं। चार्जशीट किए जाने वाले अधिकारियों में नगर पालिका कुंडली के सचिव पवित्र गुलिया, नगर निगम सोनीपत में कार्यरत ए.टी.पी. अमित और एस. डी.ओ. मंजीत दहिया शामिल हैं।
जानकारी अनुसार वर्ष 2020 से मार्च 2025 के बीच नगर निगम सोनीपत में बनाई गई प्रॉपर्टी आई.डी. की जांच में नियमों की अनदेखी, प्रक्रियाओं के उल्लंघन और भारी स्तर पर लापरवाही सामने आई। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मुख्यालय स्तर पर विस्तृत जांच करवाई थी। शिकायतों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने निर्धारित समय सीमा में जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी। रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद मुख्यालय ने जैड.टी.ओ. राजेंद्र चुघ, एस.डी.ओ. अभिषेक और तत्कालीन एस.डी.ओ. नवरत्न को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। साथ ही करीब 10 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।
नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि प्रॉपर्टी आई.डी. से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सरत में बख्शा नहीं जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)