Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jul, 2026 04:37 PM

सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच 334बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद
सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच 334बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद दोनों में भीषण आग लग गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच 334बी पर डस्ट से भरे एक ट्रक ने आगे चल रहे रोडी से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने दोनों ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद चालक का शव केबिन से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान रोहतक जिले के गांव आसन निवासी 37 वर्षीय मंगल सेन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 334 भी पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। दो ट्रकों में आपस में टक्कर होने के बाद आग लग गई थी।जिसमें पीछे वाले ट्रक की जलने से मौत हो गई। जिसकी पहचान रोहतक के गांव आसन निवासी मंगल सेन के रूप में हुई है।खरखौदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)