हरियाणा के इस जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 2.8, घरों से बाहर निकले लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jan, 2026 09:55 AM

earthquake tremors felt in this district of haryana

सोनीपत जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 रही। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा, जिसका असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में दिखने को मिला।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा, जिसका असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में दिखने को मिला। झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकले। 

3 दिन पहले गोहाना में भी आया था भूकंप 

भूकंप 8:44 बजे नॉर्थ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार इसका केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा। तीन दिन पहले भी सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!