सोनीपत में बुजुर्ग महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, खेतों में चारा लेने गई थी मृतका

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jan, 2026 01:19 PM

elderly woman body found in fields in sonipat

सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव खरखोदा थाना एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्षीय महिला रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पूरी रात खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला।सोमवार सुबह गांव से बाहर ड्रेन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थी। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान शव ड्रेन के पास खरखोदा थाना एरिया में मिलने का पता लगा। मामले में खरखोदा थाना पुलिस जांच कर रही है। 

वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!