अश्लील वीडियो बनाकर 40 लाख रुपये की रखी डिमांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2019 07:37 PM

साईबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक हनी ट्रैप के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी युवती ने एक शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग कर रही थी।


गुरुग्राम(मोहित कुमार): साईबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक हनी ट्रैप के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी युवती ने एक शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीक से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती शिवानी यूपी फरुखाबाद की रहने वाली है और गुरुग्राम सेक्टर 39 के एक पीजी में किराए पर रहती है। इसके पीजी के पास में ही एक वर्कशॉप है, जिसके मालिक किशन के साथ इसने करीब एक महीने पहले दोस्ती की और धीरे धीरे दोस्ती को प्यार में बदलना। इस दौरान युवती ने किशन के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद शिवानी ने किशन को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

PunjabKesari, haryana

शिवानी ने किशन को फोन करके कहा कि मुझे 40 लाख रुपये दो नहीं तो में तुम्हारी अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगी और तुम्हारे खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दूंगी। 40 लाख रुपये की डिमांड आते ही किशन ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। सदर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और शिवानी को एक लाख रुपये लेने के लिए बुलाया। जब किशन शिवानी को एक लाख रुपये देने के लिए गया तो पुलिस ने शिवानी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार करने के बाद जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी शिवानी से पूछताछ करेगी कि इसके साथ इस वारदात में कौन-कौन शामिल है और क्या कभी इसने पहले भी किसी को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!