खाना देने जा रहे डिलीवरी बॉय को डंपर ने कुचला, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Dec, 2025 08:59 PM

delivery boy dead in road accident

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार डंपर बाइक पर कस्टमर को खाना देने जा रहे डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गुड़गांव (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार डंपर बाइक पर कस्टमर को खाना देने जा रहे डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


जानकारी अनुसार, यूपी के बरेली निवासी मंगल सेन (26) ऑनलाइन फूड डिलीवरी कराने वाली एक कंपनी में करीब दो साल से डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। वह झाड़सा गांव में किराये पर रहता था। रविवार की रात करीब 9.30 बजे वह बाइक पर सवार होकर खाना डिलीवरी करने जा रहा है। जब बाइक कादरपुर मोड के पास पहुंची तो एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर का टायर मंगल सेन के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी सहित भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया और परिवार वालों को सूचना दी।


जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डंपर की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बाइक को टक्कर मारने वाले डंपर की पहचान की जाएगी। डंपर के चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!