ऑर्डर देने जा रहे डिलीवरी बॉय से युवकों ने की मारपीट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Dec, 2025 09:48 PM

delivery boy beaten and looted by miscreants

सेक्टर-14 थाना एरिया में रात को ऑर्डर देने जा रहे डिलीवरी बॉय के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के बाद युवक का पर्स भी छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-14 थाना एरिया में रात को ऑर्डर देने जा रहे डिलीवरी बॉय के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के बाद युवक का पर्स भी छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर निवासी प्रांशु ने बताया कि वह ऑनलाइन खाना उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 24 दिसंबर की रात करीब 1.40 बजे वह आर्डर लेने के लिए राजपूत वाटिका के पीछे शिव मंदिर के सामने से गुजर रहा था। वहां पर मौजूद तीन युवकों ने प्रांशु की बाइक को रोक लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान युवकों ने प्रांशु की जेब से मोबाइल व पर्स निकाल लिया। वे युवक एक-दूसरे को शिवम राजपूत व संदीप के नाम से बुला रहे थे। मारपीट करने के बाद तीनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए।

 

घटना के दौरान घायल प्रांशु का दोस्त पुष्पेंद्र उसी रास्ते से जा रहा था तो उसने प्रांशु को देखकर अपनी बाइक रोकी और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और घायल प्रांशु को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि डिलीवरी बॉय प्रांशु से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले में अगाामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!