Haryana Crime: पानीपत में प्रॉपर्टी एडवाइजर पर जानलेवा हमला, मारने की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Mar, 2025 08:04 AM

deadly attack on property advisor in panipat

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां आए दिन लूट, हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां आए दिन लूट, हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां पानीपत के तहसील कैंप में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खून से लथपथ हालत में नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 

प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है युवक 

जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान विनय निवासी तहसील कैंप के रूप में हुई है। युवक प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। बीते दिन रविवार की दोपहर वह किसी काम से तहसील कैंप में ही मौजूद था। इसी दौरान वहां एक राणा नाम का युवक आया। जिसने आते ही विनय पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी ने एकाएक विनय के पेट में चाकू मारे। जिससे विनय के पेट की आंतड़ियां तक बाहर आ गई। जिससे विनय बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!