रेलवे ट्रैक के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Jan, 2020 03:38 PM

सिरसा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है युवक ने सुसाइड किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सिरसा(सतनाम): सिरसा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है युवक ने सुसाइड किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

PunjabKesari, haryana

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रेलवे के कर्मचारी ने उन्हें फोन करके बताया था कि एक युवक पीपल के पेड़ से लटका हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान की कोशिश की गई। उसकी जेब से एक मोबाइल मिला है, जो लॉक है। पुलिस उस मोबाइल का लॉक खुलवाकर पहचान की कोशिश कर रही है। युवक की उम्र करीब 24 साल है। प्राथमिक दृष्टि से सुसाइड लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!