कपास के खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 09 Aug, 2022 05:01 PM

dead body found in cotton field family members expressed fear of murder

शव की पहचान मित्रोल गांव निवासी रणजीत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा महेंद्र ने पुलिस को बताया है कि गांव के भगत सिंह, दीपक और योगेश ने रंजीत की हत्या की है।

पलवल(दिनेश): पलवल के मुडकटी थाना इलाके में कपास के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या जताते हुए गांव के ही 3 लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने 3 लोगों पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मुडकटी थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मित्रोल गांव निवासी मृतक के चाचा महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी थी गांव के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान मित्रोल गांव निवासी रणजीत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा महेंद्र ने पुलिस को बताया है कि गांव के भगत सिंह, दीपक और योगेश ने रंजीत की हत्या की है। हालांकि हत्या कैसे कैसे हुई है, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या करने के तरीके का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!