महेंद्रगढ़ में डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित विभाग को दिए आदेश
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Mar, 2023 05:35 PM

शहर में लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
महेंद्रगढ़(प्रदीप): शहर में लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 50 समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को प्रत्येक दिन 2 घंटे लोगों की समस्याएं सुनने के आदेश की प्रशंसा की।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल द्वारा पिछले दिनों अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाए। जिसका पालन महेंद्रगढ़ के जिला उपायुक्त द्वारा किया जा रहा है और लोगों की समस्या सुनी जा रही है। साथ ही लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। अब साप्ताहिक जनता दरबार की बजाए प्रत्येक दिन 2 घंटे लोगों की समस्या सुनने व उनका समाधान निकालने का समय निश्चित किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बीच सड़क पर तेज रफ्तार मर्सडीज में युवक ने लगा दी ब्रेक, फिर जो हुआ उसने खड़े कर दिए सबके रोंगटे

शुरू हुई हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं, केंद्रों पर पुलिस का पहरा, जांच के लिए स्वयं मैदान में उतरे...

हरियाणा के 5 जिलों के स्कूलों में सप्लाई हुआ खराब गुड़, फफूंद लगे गुड़ की सप्लाई पर शिक्षा विभाग की...

होली पर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी, जानें क्या दिए निर्देश

Haryana के इस जिले में गहराया बिजली संकट, 48 घंटों में लगा शिकायतों का अंबार, लोग परेशान

Factory Fire: जींद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत...कई मजदूर झुलसे

सदर बाजार की ज्वेलरी शॉप में GST विभाग छापेमारी, जानें पूरा मामला

सिंचाई विभाग के रिश्वतखोर जेई व कंप्यूटर ऑपरेटर को 4-4 साल की सजा

हरियाणा में एसीबी ने 9 विभागों के रिकॉर्ड खंगाले, जानिए क्या है वजह

सीएम सैनी ने बजट के माध्यम से हरियाणा की जनता का दिल जीतने के साथ पंजाब के लिए भी दिया सकारात्मक...