CM सैनी के हस्तक्षेप और तरुण भंडारी की पहल से उत्तराखंड विवाद का समाधान,पांवटा साहिब में सिख जत्थेबंदियों और स्थानीय पक्षों बनी सहमति

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 06:35 PM

uttarakhand dispute resolved with the intervention of cm saini

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के समाधान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सक्रिय पहल और उनके राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की मध्यस्थता को...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) :  उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के समाधान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सक्रिय पहल और उनके राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की मध्यस्थता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर मामले के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया, जिसके बाद शनिवार को पांवटा साहिब में दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित हुआ और विवाद सुलझ गया।

PunjabKesari

 

शुक्रवार को हुई मुख्यमंत्री से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में उत्पन्न हालात को लेकर सिख जत्थेबंदियों का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसकी अगुवाई बाबा मेजर सिंह सोढ़ी कर रहे थे, शुक्रवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। इस मुलाकात की व्यवस्था मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कराई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने तरुण भंडारी को निर्देश दिए कि वे स्वयं सिख जत्थेबंदियों के साथ उत्तराखंड जाकर दोनों पक्षों से संवाद स्थापित करें।

PunjabKesari

पांवटा साहिब पहुंचकर कराया समाधान

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार सुबह तरुण भंडारी बाबा मेजर सिंह सोढ़ी के साथ पांवटा साहिब पहुंचे, जहां सिख जत्थेबंदियों, सामाजिक संगठनों तथा संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां,संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भींडर सदस्य गुरनाम सिंह लाड़ी, मेजर सिंह, कुलदीप सिंह फग्गू, गुरदीप सिंह धनोली,हरमनदीप सिंह,कमलदीप सिंह एजराना मौजूद रहे।  बातचीत के बाद सभी पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी संवाद और प्रशासनिक सहयोग से सुलझाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सिख जत्थेबंदियों की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किया जाएगा, जिस पर किसी भी प्रकार की शिकायत तुरंत दर्ज कराई जा सकेगी। इसी प्रकार उत्तराखंड के सामाजिक संगठन भी अपना संपर्क नंबर जारी करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन तक पहुंचाई जा सके और समय रहते कार्रवाई हो।

PunjabKesari

भड़काने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील

तरुण भंडारी ने कहा कि कुछ राजनीतिक शरारती तत्व इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि भविष्य में ऐसे तत्वों से सतर्क रहें और किसी भी अफवाह या उकसावे में आने के बजाय प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाए रखें।

PunjabKesari

16 जून को शुरू हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद 16 जून 2026 को चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में एक होटल के समीप वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के बाद पुलिस ने मोहाली निवासी चार निहंग सिखों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बाद में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर स्थानीय अज्ञात लोगों के खिलाफ भी क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!