महेंद्रगढ़ में सरपंच पर 10-12 युवकों ने किया जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार... तोड़े दोनों पैर

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 11:50 AM

10 12 youths attacked sarpanch in mahendragarh

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां के गांव बाघोत में वर्तमान सरपंच पर 10-12 युवकों ने जानलेवा हमले किया है। हमलावरों नें लोहे की रॉड और डंडों से सरपंच पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। हमले में सरपंच के दोनों पैरों...

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां के गांव बाघोत में वर्तमान सरपंच पर 10-12 युवकों ने जानलेवा हमले किया है। हमलावरों नें लोहे की रॉड और डंडों से सरपंच पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। हमले में सरपंच के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कनीना क्षेत्र के गांव बाघोत में वर्तमान सरपंच राजेंद्र के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाघोत निवासी एवं वर्तमान सरपंच राजेंद्र ने बताया कि 25 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे वह गांव के स्टेडियम में टहलने के लिए गए थे। इसी दौरान करीब 7:10 बजे वहां दो बोलेरो गाड़ियां आकर रुकीं। आरोप है कि गांव का ही सोमवीर अपने 10 से 12 साथियों के साथ गाड़ियों से उतराऔर लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उसके साथियों ने भी उन पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने के बाद हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि अगली बार जान से मार देंगे।

इधर घायल सरपंच को तुरंत उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सदर कनीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!